नमस्कार दोस्तों, यदि आप मध्य प्रदेश के किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2025 (MP SET 2025) के लिए 31 विषयों में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें वाणिज्य, विज्ञान, कला, भाषा और पारंपरिक भाषा जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। आयोग द्वारा फिलहाल संक्षिप्त सूचना जारी की गई है, जबकि विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी बहुत जल्द MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
ऐसे में सभी इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर नोटिफिकेशन चेक करें और पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा में आवेदन करने का मौका न चूकें। इस लेख में हम आपको MP SET 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे और साथ ही डायरेक्ट लिंक भी साझा करेंगे, जिससे आप आसानी से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकें और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकें।
MP SET Notification 2025 – Highlights
आयोजक | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) |
परीक्षा का उद्देश्य | राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन |
परीक्षा वर्ष | 2025 |
नोटिफिकेशन प्रकार | शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी (विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी) |
नोटिफिकेशन रिलीज तिथि | 02 अक्टूबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | जल्द घोषित किया जाएगा |
आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द घोषित किया जाएगा |
परीक्षा तिथि | जनवरी 2026 (प्रस्तावित) |
परीक्षा के विषय | कुल 31 विषय |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mppsc.mp.gov.in/ |
MP SET Notification 2025 : सम्पूर्ण जानकारी समझे
दोस्तों, सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि MP SET परीक्षा का आयोजन राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professor) की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने हेतु किया जाता है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 के संबंध में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस नोटिफिकेशन में उन विषयों की सूची दी गई है जिनमें SET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि सभी विषयों का पाठ्यक्रम UGC और CSIR NET के पाठ्यक्रम के अनुरूप ही होगा, जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि MP SET 2025 की विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। साथ ही, परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से MPPSC की वेबसाइट पर विजिट करते रहें और अपडेट्स चेक करते रहें।
MP SET Notification 2025 : महत्वपूर्ण तिथियाँ
उम्मीदवारों के लिए MP SET 2025 से जुड़ी प्रमुख घटनाओं और उनकी संभावित तिथियों की सूची नीचे दी गई है। इससे आपको आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तैयारी का पूरा शेड्यूल समझने में मदद मिलेगी।
घटनाएँ | तिथि / स्थिति |
---|---|
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी | 02 अक्टूबर 2025 |
विस्तृत अधिसूचना जारी | जल्द घोषित होगी |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | अपडेट शीघ्र |
आवेदन की अंतिम तिथि | अपडेट शीघ्र |
परीक्षा तिथि (प्रस्तावित) | जनवरी 2026 |
MP SET Notification 2025 : पात्रता मानदंड
यदि आप MP SET 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ जरूरी शैक्षणिक और सामान्य योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं।
- अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातकोत्तर (Master’s Degree) की डिग्री प्राप्त की हो और उसमें न्यूनतम 55% अंक हासिल किए हों। (आरक्षित वर्ग के लिए अंक में छूट लागू होगी)
- वे अभ्यर्थी जो अभी अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें निर्धारित समयावधि (2 वर्ष) में अपनी स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक न्यूनतम अंकों के साथ पूरी करनी होगी।
- इस परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आयु से संबंधित विशेष नियम एवं छूट की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी।
- उम्मीदवार के पास आवेदन के समय सभी प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
MP SET Notification 2025 : विषय सूची (Subject List)
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार MP SET 2025 परीक्षा कुल 31 विषयों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी योग्यता और विषय के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। नीचे विषयों की सूची दी गई है –
क्रमांक | विषय का नाम | क्रमांक | विषय का नाम | क्रमांक | विषय का नाम |
01 | रसायन विज्ञान (Chemical Sciences) | 12 | गृह विज्ञान (Home Science) | 23 | मनोविज्ञान (Psychology) |
02 | वाणिज्य (Commerce) | 13 | विधि (Law) | 24 | मराठी (Marathi) |
03 | संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग (Computer Science and Applications) | 14 | पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information Science) | 25 | संगीत (Music) |
04 | अपराधशास्त्र (Criminology) | 15 | जीव विज्ञान (Life Sciences) | 26 | संस्कृत (Sanskrit) |
05 | रक्षा और रणनीतिक अध्ययन (Defence and Strategic Studies) | 16 | प्रबंधन (Management) | 27 | समाजशास्त्र (Sociology) |
06 | पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences) | 17 | गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences) | 28 | परम्परागत संस्कृत विषय (Traditional Sanskrit Subject: ज्योतिष, प्राच्य, साहित्य, व्याकरण, धर्मशास्त्र) |
07 | अर्थशास्त्र (Economics) | 18 | नृत्य (Dance) | 29 | उर्दू (Urdu) |
08 | अंग्रेजी (English) | 19 | दर्शनशास्त्र (Philosophy) | 30 | चित्रकला (Painting) |
09 | भूगोल (Geography) | 20 | शारीरिक शिक्षा (Physical Education) | 31 | योग (Yoga) |
10 | हिन्दी (Hindi) | 21 | भौतिक विज्ञान (Physical Sciences) | ||
11 | इतिहास (History) | 22 | राजनीति विज्ञान (Political Science) |
How to check and download the MP SET notification 2025?
MP SET 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फ़िलहाल में उम्मीदवार शार्ट नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब सभी होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट या Notifications सेक्शन देखें।
- यहाँ आपको MP SET Notification 2025 का लिंक दिखाई देगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और फिर Download PDF विकल्प चुनें।
- नोटिफिकेशन PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
- सभी उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इसमें दी गई पात्रता, विषय सूची, तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नोट कर लें।
- भविष्य में संदर्भ के लिए PDF फाइल को सुरक्षित स्थान पर सहेजकर रखें।
MP SET 2025 : न्यूनतम योग्यता अंक (क्वालीफाइंग मार्क्स)
एमपी सेट 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे। यह प्रतिशत दोनों पेपरों (पेपर-I और पेपर-II) को मिलाकर प्राप्त कुल अंकों पर आधारित है:
श्रेणी (Category) | न्यूनतम अंक (Minimum Marks) |
---|---|
सामान्य वर्ग (General) | 55% |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / दिव्यांग (SC/ST/OBC/PwD) | 50% |
सारांश
दोस्तों, इस लेख में हमने MP SET 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह प्रस्तुत की है। इसमें आपको नोटिफिकेशन की अपडेट्स, पात्रता मानदंड, न्यूनतम अंक, परीक्षा के विषय और डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया है। यदि आप मध्य प्रदेश के कॉलेज या विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस मार्गदर्शिका की मदद से आप आसानी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और समय रहते अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अंत में, हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी पर अपने विचार और सुझाव साझा करें। इससे न केवल आपको अपडेट रहना आसान होगा, बल्कि हमें भी भविष्य में और उपयोगी और सरल ब्लॉग पोस्ट तैयार करने में मदद मिलेगी।
Important Links
Direct Link To Download Short Notification | Download Here |
Official Website | Visit Here |
Join Our WhatsAPP Channel | Join Here |
FAQ’s ~ MP SET Notification 2025
प्रश्न – MP SET 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
उत्तर – आयोग ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रश्न – MP SET 2025 परीक्षा किन विषयों में आयोजित होगी?
उत्तर – परीक्षा कुल 31 विषयों में होगी, जैसे वाणिज्य, विज्ञान, कला, भाषा, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा आदि। विस्तृत सूची नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।