MP Excise Constable Answer Key 2025 : मध्य प्रदेश आबकारी परीक्षा उत्तर कुंजी जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Direct Link

MP Excise Constable Answer Key 2025: नमस्कार दोस्तों, अगर आपने हाल ही में मध्य प्रदेश में आयोजित आबकारी आरक्षक (Excise Constable) भर्ती परीक्षा 2025 दी है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने इस परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Official Answer Key) जारी कर दी है। आपको बता दें, यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य आबकारी विभाग के 253 रिक्त पदों पर भर्ती करना है।

अब सभी उम्मीदवार अपनी Answer Key चेक करके यह जान सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कितने प्रश्न सही हल किए हैं और अनुमानित स्कोर क्या बन रहा है। इसके साथ ही, यदि आपको किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो आप निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देंगे कि कैसे आप MP Excise Constable Answer Key 2025 को आसानी से डाउनलोड, मिलान और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। साथ ही, लेख के अंत में आपको डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा जिससे आप बिना समय गंवाए तुरंत अपनी आंसर की एक्सेस कर पाएंगे।

MP Excise Constable Answer Key 2025 – Highlights

आयोजक बोर्डमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नामएक्साइज कांस्टेबल / आबकारी आरक्षक
कुल पद253
परीक्षा तिथि09 से 21 सितंबर 2025
उत्तर कुंजी स्थितिजारी
आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी तिथि22 सितंबर 2025
आपत्ति दर्ज करने की तिथि22 से 25 सितंबर 2025
आंसर की डाउनलोड लिंकhttps://esb.mp.gov.in/

MP Excise Constable Answer Key 2025 Out

दोस्तों मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद, यानी 22 सितंबर 2025 को MP Excise Constable Answer Key 2025 जारी कर दी है। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी तारीख और शिफ्ट अनुसार आंसर की देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को केवल अपनी एप्लिकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी और वे आसानी से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, यदि किसी प्रश्न या उत्तर में आपको कोई त्रुटि लगती है, तो आप 25 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे आप अपने घर बैठे ही आपत्ति सबमिट कर सकते हैं।

MP Excise Constable चयन प्रक्रिया 2025

मध्य प्रदेश आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन की प्रक्रिया को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से तय किया है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा –

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा & शारीरिक मापदंड परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

MP Excise Constable Answer Key 2025 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2025 की सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे सारणीबद्ध तरीके से दी गई हैं। इन तिथियों को ध्यान में रखना अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इवेंट / घटनातिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि12 फरवरी 2025
आवेदन प्रक्रिया शुरू15 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि1 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि4 सितम्बर 2025
परीक्षा तिथि09 से 21 सितंबर 2025
आंसर की जारी होने की तिथि22 सितम्बर 2025
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि22 से 25 सितंबर 2025

How To Check & Download MP Excise Constable Answer Key 2025?

यदि आप MP एक्साइज कांस्टेबल आंसर की 2025 को देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट/नोटिस बोर्ड में जाएं और MP Excise Constable Answer Key 2025 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो खुलने पर अपना एप्लिकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट चुनें और आंसर की को स्क्रीन पर देखें।
  • उत्तर कुंजी को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और अपने डिवाइस में सेव करें।
  • अब आप अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने अनुमानित अंक निकाल सकते हैं।

How To Raise Objection On MP Excise Constable Answer Key 2025?

यदि आपको MP Excise Constable Answer Key 2025 में किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है, तो आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें –

  • सबसे पहले सभी अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “Objection Link – MP Excise Constable Answer Key 2025” पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अब अपना एप्लिकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है उसे चुनें और सही उत्तर का प्रमाण (Reference/Document) अपलोड करें।
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में आपत्ति सबमिट करने के बाद इसकी रसीद/प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

MP Excise Constable Exam 2025 : रिजल्ट कब आएगा?

एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी हो जाने के बाद अब उम्मीदवारों की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं। बोर्ड अब सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगा और आवश्यक संशोधन के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा। इसके आधार पर ही आखिरी रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अनुमानित रूप से रिजल्ट जारी होने में लगभग एक माह का समय लग सकता है। रिजल्ट के बाद ही सभी सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में बुलाया जाएगा।

Important Links

Direct Link To Download Download Now
Official WebsiteVisit Now
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s ~ MP Excise Constable Answer Key 2025

प्रश्न – एमपी एक्साइज कांस्टेबल आंसर की 2025 क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर – आंसर की देखने से आप अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, अनुमानित अंक निकाल सकते हैं और यदि किसी प्रश्न में गलती लगे तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

प्रश्न – एमपी एक्साइज कांस्टेबल आंसर की 2025 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

उत्तर – उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएँ और लॉगिन डिटेल्स के जरिए आंसर की डाउनलोड करें।

Leave a Comment