नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना लेकर एमपी मिडिल और प्राइमरी स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी वर्ग 2) में शामिल हुए थे, तो आपके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आखिरकार एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परिणाम माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल, संगीत – गायन/वाद्य) तथा प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत – गायन/वाद्य एवं नृत्य) के पदों के लिए जारी हुआ है। यह परीक्षा 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
अब सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट, कट-ऑफ और टॉपर सूची को ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। हमने इस आर्टिकल में आपको रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक और कट-ऑफ डिटेल्स दी हैं ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकें। तो अगर आप भी अपने MP TET Varg 2 Result 2025 का इंतजार कर रहे थे, तो तुरंत नीचे दिए गए लिंक से अपना स्कोरकार्ड चेक करें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।
MP TET Varg 2 Result 2025 Out
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के 10,758 पदों को भरने के लिए आयोजित एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी हो गया है। MPESB ने 25 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिए हैं। अब परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपनी एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो लंबे समय से शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे। रिजल्ट के साथ-साथ उम्मीदवार कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं, ताकि अगले चरण की तैयारी समय पर शुरू कर सकें।
परीक्षा आयोजन संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
परीक्षा का नाम | माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET Varg 2) |
पद का नाम | माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक |
परीक्षा तिथि | 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 |
परिणाम तिथि | 25 सितंबर 2025 |
प्राप्त प्रमाणिकता (Validity) | आजीवन (Lifetime) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP TET Varg 2 Result 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं। इन डिटेल्स की मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं कि परीक्षा कब हुई, आंसर की कब आई और रिजल्ट कब घोषित हुआ।
इवेंट | तिथि |
---|---|
परीक्षा आयोजित होने की तिथि | 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 06 मई 2025 |
रिजल्ट घोषित होने की तिथि | 25 सितंबर 2025 |
MP TET Varg 2 Cut Off Marks 2025
एमपीईएसबी ने एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 जारी करने के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स की आधिकारिक पीडीएफ भी अपलोड कर दी है। यह कट-ऑफ विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनका स्कोर जारी की गई कट-ऑफ लिस्ट के बराबर या उससे अधिक है या नहीं। इस लेख के अंत में हमने आपको डायरेक्ट लिंक प्रदान किया है, जिसके जरिए आप पूरी कट-ऑफ पीडीएफ डाउनलोड करके अपने श्रेणी अनुसार न्यूनतम अंक देख सकते हैं और अपनी सफलता का अंदाजा लगा सकते हैं।
How to Download and Check MP TET Varg 2 Result 2025?
एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें और कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट डाउनलोड करें –
- सबसे पहले आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in ओपन करें।
- अब सभी अभ्यर्थी होमपेज पर दिखाई देने वाले “Results” टैब पर क्लिक करें।
- लिस्ट में से “MP TET Varg 2 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरें – 13 अंकों का आवेदन नंबर, जन्मतिथि, माता के नाम के पहले दो अक्षर, आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक
- अब स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को भी सही-सही भरें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद “Search” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसे ध्यान से देखें और प्रिंट या PDF के रूप में सेव कर लें ताकि भविष्य में काम आ सके।
MP TET Varg 2 Result 2025 : टॉप 10 अभ्यर्थियों की सूची
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 के साथ टॉप 10 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। यहां आप उन अभ्यर्थियों के नाम, प्रतिशताइल स्कोर, श्रेणी और परीक्षा शहर देख सकते हैं:
क्रमांक | अभ्यर्थी का नाम | पिता का नाम | प्रतिशताइल स्कोर | श्रेणी | लिंग | परीक्षा शहर |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | मुस्कान शर्मा | बनबारी लाल शर्मा | 100.000000 | अनारक्षित (UR) | महिला | भोपाल |
2 | लता मांडलोई | हेमंत मांडलोई | 100.000000 | अनारक्षित (UR) | महिला | इंदौर |
3 | रवि शर्मा | भगवन स्वरूप शर्मा | 100.000000 | अनारक्षित (UR) | पुरुष | उज्जैन |
4 | शिल्पा | मोहन सिंह | 100.000000 | अनारक्षित (UR) | महिला | उज्जैन |
5 | बनवारी लाल | नंटी लाल | 100.000000 | अनारक्षित (UR) | पुरुष | उज्जैन |
6 | अनुसूया धाकड़ | मोहन प्रसाद | 100.000000 | ओबीसी | महिला | रतलाम |
7 | किरण | लक्ष्मीनारायण | 100.000000 | ओबीसी | महिला | इंदौर |
8 | शिवचरण धाकड़ | इमरती लाल धाकड़ | 100.000000 | ओबीसी | पुरुष | इंदौर |
9 | सतीश कुमार हरिनखेड़े | हुकुम चंद हरिनखेड़े | 100.000000 | ओबीसी | पुरुष | भोपाल |
10 | पूजा | अजय पाटीदार | 100.000000 | ओबीसी | महिला | नीमच |
सारांश
हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल MP TET Varg 2 Result 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आपको पूरी तरह समझने में मददगार साबित हुआ होगा। इस आर्टिकल में हमने रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स, कट ऑफ मार्क्स, टॉपर लिस्ट और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी विस्तार से साझा की है। यदि आपके मन में इस विषय से जुड़े कोई भी सवाल या सुझाव हैं, तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं। हम आपकी हर क्वेरी का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका समय और ध्यान देने के लिए धन्यवाद! इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और आगे की तैयारी के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।
Important Links
Download Score Card | Click Here |
Official Notice | Click Here |
Cut Off List Download | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our Official WhatsApp Channel | Join Now |
FAQ`s ~ MP TET Varg 2 Result 2025
प्रश्न – एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 की आधिकारिक घोषणा कब हुई?
उत्तर – एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 25 सितंबर 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित किया गया हैं।
प्रश्न – एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 कहाँ चेक किया जा सकता है?
उत्तर – आप रिजल्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।