नमस्कार दोस्तों, यदि आपने एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा 2025 दी है तो आपके लिए खुशखबरी जल्द ही आने वाली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक यह परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी और अब लाखों अभ्यर्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आप जान पाएंगे कि आप पात्रता परीक्षा में सफल हुए हैं या नहीं। उम्मीद है कि बोर्ड सितंबर या अक्टूबर 2025 में आधिकारिक वेबसाइट पर MP TET Varg 2 Result 2025 को जारी किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (Application Number, Date of Birth आदि) तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप तुरंत चेक और डाउनलोड कर सकें। हम इस आर्टिकल में आपको डायरेक्ट लिंक, रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और कटऑफ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहें हैं, इसलिए इस लेख को अंतिम तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़े। इस पेज को बुकमार्क भी कर लें ताकि आप सबसे पहले अपडेट प्राप्त कर सकें।
MP TET Varg 2 Result 2025 – Overview
आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
परीक्षा का नाम | एमपी टीईटी वर्ग 2 (माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2025 |
पद का नाम | माध्यमिक शिक्षक / प्राथमिक शिक्षक |
कुल रिक्तियां | 10,758 |
परीक्षा तिथि | 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 |
उत्तर कुंजी जारी | 6 मई 2025 |
परिणाम तिथि | सितंबर/अक्टूबर 2025 (अपेक्षित) |
सर्टिफिकेट की वैधता | आजीवन (Lifetime Validity) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा → मेरिट लिस्ट → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP TET Varg 2 Result 2025 : पूरी जानकारी प्राप्त करें
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आने वाली है। इस बार कुल 10,758 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन परीक्षा के समाप्त होने के कई महीने बीत जाने और उम्मीदवारों द्वारा लगातार सोशल मीडिया व धरना-प्रदर्शन के माध्यम से रिजल्ट जारी करने की मांग करने के बाद संभावना है कि बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है।
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार इसे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि से चेक कर सकेंगे। सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जो अंतिम चयन की प्रक्रिया में सबसे अहम चरण है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और इस आर्टिकल पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचे।
MP TET Varg 2 Result 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
MP TET Varg 2 भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे दिया गया है। अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा में उम्मीदवार इन चरणों को देख सकते हैं।
इवेंट | तारीख |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 28 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | 20 से 29 अप्रैल 2025 |
उत्तर कुंजी जारी | 6 मई 2025 |
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 9 मई 2025 |
रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि | सितंबर/अक्टूबर 2025 (जल्द अपडेट किया जाएगा) |
MP TET Varg 2 चयन प्रक्रिया 2025
मध्य प्रदेश वर्ग-2 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए चयन प्रक्रिया को बहुत ही पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाता है। उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए नीचे दिए गए चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा:
- लिखित परीक्षा (TET)
- परिणाम और मेरिट लिस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
How To Check & Download MP TET Varg 2 Result 2025?
एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 चेक करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट कुछ ही मिनटों में देख सकते हैं :–
- बसे पहले सभी परीक्षार्थी MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Results / परिणाम” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां से MP TET Varg 2 Result 2025 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक कर दें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी Application Number, Date of Birth डालनी होगी।
- इसके बाद मां के नाम के पहले दो अक्षर और आधार कार्ड के आखिरी चार अंक डालें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा – इसे ध्यान से देखें।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और जरूरत हो तो प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
MP TET Varg 2 Result 2025 : न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा तय किए गए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स (Minimum Qualifying Marks) हासिल करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार इन न्यूनतम अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, केवल वही अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पात्र होंगे।
- सामान्य श्रेणी: 50% अंक
- एससी/एसटी/ओबीसी: 40% अंक
MP TET Varg 2 Result 2025 : उल्लेखित विवरण
जब आप अपना एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित जानकारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट चेक करते समय सभी डिटेल्स को ध्यान से मिलान कर लें –
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / एप्लीकेशन नंबर
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- श्रेणी (Category)
- परीक्षा का नाम
- विषय / पेपर का नाम
- अर्जित अंक (Marks Obtained)
- कुल अंक (Total Marks)
- क्वालीफाइंग स्टेटस
- रैंक (यदि जारी हो)
- अगले चरण की जानकारी
सारांश
इस आर्टिकल में हमने आपको MP TET Varg 2 Result 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दी है – जैसे रिजल्ट की संभावित तिथि, न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स, चयन प्रक्रिया, और रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका। अब बस उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर सकें। सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट में अपने सवाल या सुझाव जरूर लिखें, ताकि हम आगे भी आपके लिए ऐसे ही उपयोगी अपडेट्स ला सकें।
Important Links
Direct Link To Check | Link Will Active Soon |
Direct LInk To Download | Link Will Active Soon |
Official Website | Visit Now |
Join Our Whatsapp Channel | Join Now |
More Govt. Jobs | Visit Now |
FAQ’s ~ MP TET Varg 2 Result 2025
Q1. एमपी टीईटी वर्ग 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा?
उत्तर – परिणाम सितंबर/अक्टूबर 2025 में जारी होने की संभावना है। जैसे ही बोर्ड आधिकारिक घोषणा करेगा, डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया जाएगा।
Q2. वर्ग 2 रिजल्ट में पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए?
उत्तर – एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट में सामान्य श्रेणी के लिए 50% और एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के लिए 40% अंक आवश्यक हैं।