MP Excise Constable Cut Off 2025 : यहां देखें श्रेणीवार अपेक्षित और पिछले साल की कट ऑफ लिस्ट

नमस्कार दोस्तों, यदि आप भी मध्य प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल (आबकारी आरक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दें, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर 2025 से 21 सितम्बर 2025 तक दो पालियों में किया गया हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 253 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 2,40,000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इतने बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा होने के कारण सभी उम्मीदवार अब MP Excise Constable Expected Cut Off 2025 जानने को उत्सुक हैं।

क्योंकि, कट ऑफ मार्क्स वह न्यूनतम अंक हैं जिन्हें प्राप्त करना जरूरी है ताकि आप अगले चरण में शामिल हो सकें। कट ऑफ को श्रेणीवार जारी किया जाता है जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। तो इस लेख में, हम आपको MP Excise Constable Cut Off 2025 से जुड़ी हर जानकारी एक स्ट्रैटेजी गाइड की तरह देने जा रहे हैं। हम समझेंगे कि कट-ऑफ कैसे तय होती है, पिछले साल के आंकड़े क्या कहते हैं, और इस बार किस रेंज की उम्मीद की जा सकती है। इसलिए अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस बार आपकी चयन संभावना कितनी है, तो यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

MP Excise Constable Cut Off 2025 – Overview

भर्ती बोर्डमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नामआबकारी कांस्टेबल (Excise Constable)
कुल पदों की संख्या253
परीक्षा तिथि9 सितंबर 2025 से (दो शिफ्टों में)
कट ऑफ का प्रकारश्रेणीवार (General, OBC, SC, ST, EWS)
कट ऑफ जारी होने की तिथिपरीक्षा समाप्त होने के 3-4 महीने बाद (अपेक्षित)
अगला चरणशारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in/

MP Excise Constable Cut Off 2025 क्या हैं?

एमपी एक्साइज कांस्टेबल कट ऑफ 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है जो मध्य प्रदेश आबकारी पुलिस बल में नौकरी पाना चाहते हैं। कट ऑफ का मतलब है न्यूनतम अंक जो आपको लिखित परीक्षा में लाने ही होंगे ताकि आप अगले चरण के लिए चयनित हो सकें। जो भी उम्मीदवार इस तय कट ऑफ के बराबर या उससे ज्यादा अंक लाएंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। MPESB परीक्षा खत्म होने के करीब तीन से चार महीने बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार कट ऑफ और रिजल्ट जारी करता है। रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार आसानी से देख सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।

MP Excise Constable Expected Cut Off 2025 (अपेक्षित कट ऑफ)

लिखित परीक्षा में शामिल बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और प्रतियोगिता के स्तर को देखते हुए, इस बार की MP Excise Constable Cut Off 2025 पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी अधिक रहने की संभावना है। नीचे दी गई टेबल में हमने विभिन्न श्रेणियों के लिए अनुमानित कट ऑफ तैयार की है, जो परीक्षा की कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या और पिछले वर्षों के डाटा को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

श्रेणी (Category)अपेक्षित कट ऑफ (Expected Cut Off)
सामान्य (General)87 – 90 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)85 – 88 अंक
अनुसूचित जाति (SC)78 – 81 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST)72 – 75 अंक
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)84– 87 अंक
महिला (सभी श्रेणी)2-3 अंक की छूट संभव

MP Excise Constable Cut Off 2025 : प्रभावित करने वाले मुख्य कारक

कट ऑफ हर साल एक जैसी नहीं रहती, यह कई महत्वपूर्ण बातों पर निर्भर करती है। नीचे वे मुख्य कारक दिए गए हैं जो इस बार की MP Excise Constable Cut Off 2025 को प्रभावित कर सकते हैं:

  • कुल रिक्तियों की संख्या (Number of Vacancies)
  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • आरक्षण और श्रेणीवार सीटें
  • पिछले वर्षों की कट ऑफ ट्रेंड

How to Check MP Excise Constable Cut Off 2025?

एमपी एक्साइज कांस्टेबल कट ऑफ 2025 को चेक करना बेहद आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से अपनी श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर पाएगे –

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट या रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • वहां उपलब्ध MP Excise Constable Cut Off 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने के बाद मेरिट लिस्ट/कट ऑफ PDF डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • PDF खुलने पर सर्च विकल्प (Ctrl+F) का उपयोग करके अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
  • अब आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके अंक कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं और आप अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।

MP Excise Constable Previous Year Cut Off (पिछले वर्ष की कट ऑफ)

पिछले वर्षों की कट ऑफ देखना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलती है कि इस बार कट ऑफ कितनी रह सकती है। नीचे दी गई टेबल में MP Excise Constable की पिछली भर्ती की श्रेणीवार कट ऑफ दी गई है –

CategoryCut-Off
सामान्य84.14
OBC82.74
EWS82.10
SC75.52
ST68.58

सारांश

इस लेख में हमने MP Excise Constable Cut Off 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी – जैसे कि अपेक्षित कट ऑफ, पिछले वर्षों की कट ऑफ, चयन प्रक्रिया, कट ऑफ देखने की प्रक्रिया और उसे प्रभावित करने वाले मुख्य कारक – विस्तार से समझाए हैं। यदि आपने इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है और आपके अंक अनुमानित कट ऑफ के आसपास या उससे अधिक हैं, तो आपके अगले चरण में चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि जैसे ही आधिकारिक कट ऑफ और रिजल्ट जारी हो, आप तुरंत उसे डाउनलोड कर सकें और अपनी स्थिति जांच सकें।

Important Links

PDF Download LinkClick Here {Update Soon}
Official WebsiteClick Here
Daily Rojgar Home PageClick Here

FAQ’s ~ MP Excise Constable Cut Off 2025

प्रश्न – एमपी एक्साइज कांस्टेबल कट ऑफ 2025 कब जारी होगा?

उत्तर – परीक्षा समाप्त होने के लगभग 3 से 4 महीने बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार कट ऑफ और रिजल्ट जारी करता है।

प्रश्न – एमपी एक्साइज कांस्टेबल कट ऑफ 2025 कैसे देखें?

उत्तर – उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन से श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर पाएगें।

Leave a Comment